Covid: देशभर में मिले 43,071 नए मरीज, एक्टिव केस घटकर हुए 4,85,350

नई दिल्ली. देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 43 हजार 71 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 52 हजार 299 मरीजों ने कोरोना बीमारी को मात दी और 955 लोगों का इस बीमारी की वजह से निधन हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के बाद अबतक देश में सामने आए कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3 करोड़ 5 लाख 45 हजार 433 हो गई है। इनमें से 2 करोड़ 96 लाख 58 हजार 078 मरीज कोरोना से उभरने में सफल रहे जबकि अबतक 4 लाख 2 हजार 5 लोगों की इस बीमारी ने जान ले ली। इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4 लाख 85 हजार 350 है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है। देश में सार्वभौमिक टीकाकरण के नए चरण की शुरुआत 21 जून को हुई। शाम सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को देश में 57.36 लाख से अधिक खुराकें दी गयी।
मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 आयु समूह में 28,33,691 लोगों को पहली खुराक और 3,29,889 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र समूह के कुल 99,434,862 लोगों ने पहली खुराक और 27,12,794 ने दूसरी खुराक ली है।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18-44 आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की 50 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी है। मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 वर्ष की श्रेणी के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी है।

Related posts

Leave a Comment