साइरस ब्रोचा ने बताया Bigg Boss OTT 2 के घर को ‘नर्क’, कंसंट्रेशन कैंप से तुलना

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आए साइरस ब्रोचा घर में बिल्कुल भी खुश नहीं थे। उन्होंने कई बार शो के निर्माताओं से गुहार लगाई कि उन्हें जाने दिया जाए। इस बीच, अब वह घर से बाहर हो गए हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बिग बॉस के घर में रहने के दौरान के अपने अनुभव पर बात की है।

साइरस ब्रोचा ने बिग बॉस के घर की तुलना नर्क से की है और इसे कंसंट्रेशन कैंप भी बताया है। अपने पॉडकास्ट में बताते हुए वे कहते हैं, “मैं घर से वापस आ गया हूं। अब मुझे उस नर्क के बारे में बताने दीजिए। यह नर्क शाकाहारी है। यह बहुत दर्दनाक अनुभव है। मेरे कॉन्ट्रैक्ट के कारण मैं इस पर अधिक जानकारी से नहीं दे सकता।”

साइरस ब्रोचा ने परिवार में आई मेडिकल इमरजेंसी के कारण शो को बीच में छोड़ दिया है। इसके एक दिन पहले वह सलमान खान और शो के निर्माताओं से गिड़गिड़ा रहे थे कि उन्हें घर जाने दिया जाए। बिग बॉस के घर में रहने के बारे में बताते हुए वह आगे कहते हैं, “खाना बहुत खराब था और सोने का भी कोई समय नहीं था। यह एक कंसंट्रेशन कैंप की तरह है। लोग वहां पर दोस्ती रखते है। मुझे बहुत कम नींद मिलती थी। मैं रात को कभी भी 3 घंटे से ज्यादा नहीं सोया हूं। दिन के अधिकतर दूसरे समय में मैं सोता रहता था।”

घर से बेघर होने से पहले सलमान खान से वीकेंड का वार पर हुई बातचीत पर साइरस ब्रोचा ने कहा था कि वह बहुत ही परेशान हैं। सलमान खान ने उन्हें मोटिवेट करने का बहुत प्रयास किया। उन्होंने कहा, “साइरस क्या तुम जानते हो कि पूरा देश आपको घर के अंदर काफी पसंद कर रहा है।”

इस पर साइरस ब्रोचा ने कहा कि उनकी तबीयत खराब हो रही है और वैसे भी वे घर में कुछ नहीं करते हैं और उन्हें वापस जाने दिया जाए। फिलहाल बिग बॉस में अभिषेक मल्हान, जिया शंकर, मनीषा रानी, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, एल्विश यादव और अविनाश सचदेव जैसे प्रतियोगी है।

Related posts

Leave a Comment