डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल ने चेक करी कावड़ ड्यूटिया, कावड़ यात्रियों से जाना हाल-चाल

डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल ने बल्लभगढ़ एरिया में कांवड़ यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए गए विश्राम शिविर का दौरा कर हालातों का जायजा लिया और कावड़ यात्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर एवं दिशा निर्देश दिए।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि श्रावण मास में कावड़ यात्रा के चलते फरीदाबाद पुलिस द्वारा कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष प्रबंध किए गए हैं।

कावड़ यात्रियों के आवागमन के लिए रूट निर्धारित किया गया है जिस प्रकार यात्री आसानी से आवागमन कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। कावड़ यात्रा में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल ने थाना सदर प्रभारी महेंद्र पाठक के साथ कावड़ यात्रा रूट का निरीक्षण किया।

ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर दिशा निर्देश दिए और डीसीपी ने कावड़ियों से उनका हालचाल जाना डीसीपी बल्लबगढ़ ने पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि जब तक अगली शिफ्ट अपनी ड्यूटी पर ना पहुंचे तब तक पहली शिफ्ट के पुलिस कर्मचारी अपना ड्यूटी स्थान ना छोड़ें साथ ही अपनी ड्यूटी पर समय पर पहुंचकर ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करें।

डीसीपी ने कावड़ियों के लिए बनाए गए शिविरों का भी निरीक्षण किया।इसके पश्चात डीसीपी थाना तिगांव पहुंचे और थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के रिकॉर्ड चेक किए तथा थाना परिसर का दौरा कर पुलिसकर्मियों को कावड़ यात्रा व यमुना के आसपास के एरिया की ड्यूटी के बारे में अहम दिशा निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने तिगांव थाना प्रभारी के साथ मिलकर यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर और हालातों का जायजा लेने के लिए यमुना व उसके आसपास के गांवो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यमुना के पास रह रहे लोगों से से बातचीत की और उनको हिदायत बरतने को कहा यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है इस लिए सभी को सतर्क निगरानी की आवश्यकता है पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

यमुना के इलाके में पुलिस द्वारा लगातार गस्त की जा रही है ताकि समय पर हालातों का जायजा लिया जा सके उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन की ओर से आमजन को अनुरोध है कि वह यमुना के किनारे ना जाए और साथ ही अपने पशुओं को भी यमुना किनारे जाने से रोके। आसपास रहने वाले लोग भी जलस्तर की निगरानी रखें और समय-समय पर प्रशासन को जलस्तर के बारे में सूचना देते रहे ताकि पुलिस प्रशासन लोगों की तुरंत मदद कर सके।

Related posts

Leave a Comment