भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण एयरलाइन कंपनी Emirates ने शनिवार से दुबई से भारत की उड़ानें 10 दिन के लिए सस्पेंड करने का फैसला किया है. न्यूज एजेंसी ANI की ओर यह जानकारी दी गई.खाड़ी के देशों की एयरलाइन कंपनी की यह फैसला ब्रिटेन की ओर से भारत से आने वाले यात्रियों पर कड़े यात्रा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सामने आया है. भारत के कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन भी अपनी भारत यात्रा रद्द कर चुके हैं. भारत में कोरोना केसों में आए उछाल के चलते फ्रांस ने भी कहा है कि वह भारत से उसके यहां आने वाले यात्रियों को 10 दिन के लिए क्वारैन्टाइन करेगा ।
Emirates कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से दुबई से भारत की उड़ानें 10 दिन के लिए स्थगित करेगी
