नई दिल्ली: दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. यहां कई राउंड फायरिंग हुई है. नंदू गैंग के तीन बदमाशों को गोली लगी है तो वहीं चार बदमाश पकड़े गए हैं. पुलिस के मुताबिक- ये सभी नजफगढ़ में एक कारोबारी को मारने जा रहे थे और बाइक पर सवार थे. बदमाशों ने पुलिस के रोकने पर फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें ये घायल हुए हैं. विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है.
दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तीन घायल
