नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के उद्योग विहार में एक जूते की फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लगने की खबर है. फैक्टरी से निकलती लपटों और धुएं के गुबार से आग कितनी भीषण है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. दमकल विभाग की 24 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. फिलहाल, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. यह आग सुबह 8:30 बजे आग लगी है. इस घटना के बारे में और जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है ।
दिल्ली में उत्तम नगर के उद्योग विहार में जूता फैक्टरी में आग, फिलहाल कोई हताहत नहीं
