Facebook Live में उद्धव गुट के नेता की हत्या मामले में घिरी सरकार, जांच क्राइम ब्रांच सौंपी गई जांच

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइव के दौरान यह सनसनीखेज कदम उठाया। इसके बाद नोरोन्हा ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी है। मामले में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इन सब के बीच मामले की जांच मुंबई अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी रंजिश
पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद घोसालकर की गोली लगने के बाद उत्तरी मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिषेक के पेट और कंधे में गोली लगी हुई देखी जा सकती है। बताया गया कि घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी रंजिश थी। अभिषेक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद घोसालकर के बेटे थे।

वेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग
इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की जांच शुरू होने की जानकारी दी है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि शिंदे ने चार दिन पहले यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में नोरोन्हा से मुलाकात की थी और उन्हें अपने (शिंदे के) नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। राउत ने यह भी मांग की कि उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment