महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर हो सकता हैं जारी; कैसे होंगे मुंबई के हालत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को सक्रिय मानसून की वजह से कोंकण के कुछ हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र में अगले दो-तीन दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण के अधिकांश हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहा। अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। बीते दिनों उत्तरी कोंकण के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई।

इससे पहले मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के छह जिलों के लिए आज और तीन जिलों के लिए शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने गुरुवार को ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, पुणे और नासिक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां के विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को पुणे, रायगढ़ और पालघर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इन स्थानों पर भारी से बहुत ज्यादा बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को एक कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वहीं, बुधवार को पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई थी।

अपने घरों से निकलने से पहले मुंबई के मौसम पर एक नजर जरूर डाल लें। मुंबई में गुरुवार और शुक्रवार को येलो अलर्ट, जबकि शनिवार, रविवार और सोमवार के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया। येलो अलर्ट में भारी बारिश और ग्रीन अलर्ट में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Related posts

Leave a Comment