आज ही के दिन टूट गया था ‘चांद जीतने’ का भारत का सपना, जानिए 7 सितंबर से जुड़ीं कुछ ऐतिहासिक घटनाएं

आज 7 सितंबर है. आज ही के दिन वर्ष 2019 में एक बड़ी उपलब्धि भारत के नाम दर्ज होते होते रह गई और भारत इतिहास में नाम दर्ज कराने से चूक गया. जी हां, हम बात कर रहे हैं चंद्रयान-2 अभियान की. उस दिन भारत ने लैंडर विक्रम को चांद पर उतारने की कोशिश की थी, लेकिन चांद की सतह से महज 2.1 किमी दूर लैंडर का इसरो कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया. लेकिन देश दुनिया के लिए इससे पहले और इसके बाद में आए 7 सितंबर के नाम कई ऐतिहासिक चीजें जुड़ी हुईं हैं. आइए जानते हैं आज का इतिहास.

ये हैं 7 सितंबर से जुड़ी कुछ और ऐतिहासिक चीजें

  • 1812: नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया.
  • 1822: ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की.
  • 1906: बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना.
  • 1921: मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई.
  • 1923 : विएना में इंटरपोल की स्थापना.
  • 1927: फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की.
  • 1931: लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू.
  • 1940: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने अपनी वायुसेना के जरिए ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की.
  • 1963 : अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म। नीरजा ने एक अपहृत विमान के यात्रियों को बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी थी.
  • 1986 : बिशप डेसमंड टूटू केपटाउन के पहले अश्वेत आर्कबिशप बने.
  • 2008 : भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तरराष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी.
  • 2009 : भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता.
  • 2011 : दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 76 अन्य घायल.

Related posts

Leave a Comment