जेल में केजरीवाल की सेहत बिगड़ी, गिरफ्तारी के 14 दिनों के भीतर घट गया 4.5 किलो वजन, आतिशी ने कहा- कुछ हो गया तो…

दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि केजरीवाल का वजन गिरफ्तारी के बाद से साढ़े 4 किलो घट गया है।

आतिशी ने क्या कहा?
आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल एक गंभीर डायबिटिक हैं। स्वास्थ्य की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।’

कब गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल?
ED ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। अगले दिन विशेष न्यायाधीश ने उन्हें 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया था। इसके बाद एक अप्रैल को जब केजरीवाल कोर्ट पहुंचे तो उन्हें 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

Related posts

Leave a Comment