पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंदन की यात्रा पर जा रही हैं. वह 22 मार्च को रवाना होंगी और 29 मार्च को वापस आएंगी. मुख्य सचिव मनोज पंत भी मुख्यमंत्री के साथ विदेश दौरे पर जा रहे हैं. इसी वजह से ममता बनर्जी ने इन आठ दिनों के लिए राज्य के प्रशासनिक कामकाज की देखरेख के लिए प्रशासन और मंत्रियों के लिए अलग-अलग टास्क फोर्स का गठन किया है. उन्होंने बताया कि किसकी क्या जिम्मेदारी है? उन्होंने बताया कि विशेष परिस्थिति उत्पन्न होने पर कौन कौन से कर्तव्य निभाएगा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आखिरी बार 2023 में विदेश दौरे पर गई थीं. यह यात्रा भी बहुत छोटी है. मुख्यमंत्री ने पूरी यात्रा का कार्यक्रम बताते हुए कहा, “यात्रा में दो दिन लगेंगे. एक दिन रविवार है. केवल चार दिन के कार्यक्रम हैं.” उन्होंने कहा कि चार दिनों में हमारा भारतीय दूतावास में कार्यक्रम है, एक व्यापारिक बैठक है. 24 तारीख को भारतीय उच्चायोग में कार्यक्रम है. 25 तारीख को बीजीबीएस में कार्यक्रम है. 26 तारीख को जी2जी में कार्यक्रम है और 27 तारीख को ऑक्सफोर्ड में कार्यक्रम है. 28 तारीख को मैं वापस लौट आएंगी.