मेयर चुनाव अगले आदेश तक स्थगित, विरोध करने पर AAP-कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

गुरुवार को होने वाला चंडीगढ़ मेयर चुनाव हंगामे के बीच स्थगित हो गया है। चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय के बाहर हंगामें में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पूर्व सांसद पहुंचे थे। कांग्रेस के पार्षदों ने आरोप लगाया है कि उनको नगर निगम कार्यालय में एंट्री नहीं दी जा रही है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने आरोप लगाया है कि यह चुनाव को टालने की साजिश है क्योंकि भाजपा उनके पार्षदों को तोड़ नहीं सकी।

प्रिजाइडिंग ऑफिसर की तबीयत बिगड़ी

जानकारी के मुताबिक, मेयर चुनाव के लिए तैनात किए गए प्रिजाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह की तबीयत बिगड़ गई है। इसलिए पार्षदों को अभी अंदर एंट्री नहीं दी गई। वहीं, पूरे मुद्दे पर कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा है यह चुनाव को टालने की साजिश है क्योंकि भाजपा उनके पार्षदों को तोड़ नहीं सकी इसलिए अब चुनाव को टाला जा रहा है हम लोग कोर्ट जाएंगे

Related posts

Leave a Comment