PUBG गेम से हुई मुलाकात, 20 वर्षीय महिला 4 बच्चों समेत पाक से पहुंची नोएडा

ग्रेटर नोएडा में अवैध तरीके से रह रही पाकिस्तानी महिला और उसके चार बच्चों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पबजी (PUBG) गेम के जरिए ग्रेटर नोएडा के एक शख्स से उसकी मुलाकात हुई थी और उसने ही महिला को आश्रय दिया हुआ था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ग्रेटर नोएडा निवासी उस व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है, जिसने कथित तौर पर उन्हें अपने किराए के मकान में रखा था। पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) साद मिया खान ने ने बताया कि पाकिस्तानी महिला और स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। साथ ही महिला के चार बच्चों को भी पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी महिला की उम्र लगभग 20 वर्ष है, जो व्यक्ति से ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी पुरुष और महिला से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ खत्म होने के बाद आगे की जानकारी और तथ्य साझा किए जाएंगे।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वह बस से पहुंची थी। वह भारत नेपाल के रास्ते होकर पिछले महीने यहां पहुंची थी। अधिकारी ने दावा किया कि महिला और उसके बच्चे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले व्यक्ति के किराए के मकान में रह रहे थे।s

Related posts

Leave a Comment