रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की एक्ट्रेस का दावा, Alia Bhatt के मामले में नेपोटिज्म नहीं रखता मायने

फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह की अहम भूमिका है। वहीं, फिल्म में चर्नी गांगुली भी अहम रोल निभा रही हैं। अब उन्होंने आलिया भट्ट की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि एक्ट्रेस के मामले में नेपोटिज्म मायने नहीं रखता है। इसके पीछे, उन्होंने कारण भी बताया है। चर्नी गांगुली ने कहा है कि वह बहुत ही प्रतिभाशाली है।

चर्नी गांगुली का बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में काफी बड़ा नाम है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं। वब वह जल्द करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली है। उन्होंने न्यूज 18 से बातचीत की है और फिल्म के बारे में खुलकर चर्चा की है। उन्होंने आलिया भट्ट पर भी अपनी बात रखी है। इस फिल्म में, एक्ट्रेस उनकी बेटी की भूमिका निभा रही है।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्रशंसा करते हुए उन्होंने ने कहा कि वह एक ऐसी एक्ट्रेस है जो कि बहुत अधिक प्रतिभाशाली है। नेपोटिज्म विवाद पर अपना मत रखते हुए वह कहती हैं, “लोग नेपोटिज्म पर बात करते हैं। इस बारे में बहुत कुछ कहा गया है। मुझे लगता है नेपोटिज्म तभी मायने रखता है, जब कलाकार में प्रतिभा की कमी हो। आलिया के मामले में यह बात लागू नहीं होती।”

इस बीच, फिल्म के सभी कलाकार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, जहां एक ओर फिल्म के गाने और नए नए ट्रेलर रिलीज हो रहे हैं। वहीं, कलाकार सिटी टूर कर लोगों को फिल्म के बारे में अवेयर कर रहे हैं। सभी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है।

Related posts

Leave a Comment