पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात, PM बोले- अगले 25 वर्षों के लिए बना रहे रोडमैप

पीएम मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं। पीएम ने इस दौरे पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया। इस बीच पीएम मोदी पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के हिस्से के रूप में बैस्टिल दिवस परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हम पिछले 25 वर्षों की मजबूत नींव के आधार पर अगले 25 वर्षों का रोडमैप बना रहे हैं। इसके लिए साहसिक एवं महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं। भारत के लोगों ने स्वयं को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस यात्रा में हम फ्रांस को एक स्वाभाविक भागीदार के रूप में देखते हैं।

पीएम मोदी ने फ्रांस के लोगों को राष्ट्रीय दिवस के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे यहां आज बैस्टिल डे परेड में पंजाब रेजिमेंट को देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। हम एक ऐतिहासिक विश्वास के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं और हम मिलकर वैश्विक संकटों का समाधान ढूंढ सकते हैं। उन्होंने कहा

पीएम मोदी पेरिस के एलीसी पैलेस पहुंचे, जहां पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी यहां पर राष्ट्रपति मैक्रॉन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और दोनों नेता एक संयुक्त प्रेस बयान जारी करेंगे।

पीएम मोदी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि बैस्टिल दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर पेरिस में परेड में शामिल हुआ। इस दौरान उन्होंने गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “बैस्टिल दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर पेरिस में परेड में शामिल हुआ। गर्मजोशी से किए गए स्वागत और सम्मान के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” पीएम मोदी के परेड में पहुंचने पर फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन और फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने उनका स्वागत किया।

फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस फ्रांस के इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि यह 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल जेल पर हमले की याद दिलाता है। बैस्टिल दिवस परेड समारोह का मुख्य आकर्षण है।

इस बार परेड में 269 सदस्यीय भारतीय सेना के जवान भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (IAF) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे।

Related posts

Leave a Comment