देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) की ऑनलाइन सेवाएं ठप पड़ गई हैं, खुद SBI ने इसके बारे में जानकारी दी है और कहा है कि मंगलवार दोपहर बाद तक सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है। SBI ने कहा है कि फिलहाल उसकी ATM और PoS सेवाएं ही चल रही हैं। SBI ने ट्वीट में लिखा है कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ बनें रहें। जल्द ही सामान्य सेवा फिर से शुरू हो जाएगी।
SBI की ऑनलाइन सेवाएं ठप, सिर्फ ATM और PoS कर रहे हैं काम
