नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों की जबरदस्त जारी है. बुधवार यानी 18 अगस्त, 2021 को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स ने फिर से नया रिकॉर्ड हाई छुआ है. आज सेंसेक्स ने पहली बार 56,000 के ऊपर पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई पर खुला है. बाजार को वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले थे, लेकिन फिर भी बाजार ने मजबूत ओपनिंग दिखाई है. सेंसेक्स ओपनिंग में 233.74 अंकों यानी 0.42% की बढ़त लेकर 56,026.01 के लेवल पर खुला, वहीं, निफ्टी 57.60 अंकों यानी 0.35% की उछाल लेकर 16,672.20 के रिकॉर्ड हाई पर खुला.
Share Market : पहली बार 56,000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई पर, HDFC में तेजी
