कुएं में गिरी सुमो कार, बच्ची और महिला समेत 6 लोगों की मौत

जिले के पदमा प्रखंड स्थित रोमी गांव के पास बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित सुमो विक्टा गाड़ी सड़क के किनारे कुएं में जा गिरी। हादसे में एक बच्ची और महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी में 7 लोग सवार थे। काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाल लिया गया। डूबे लोगों को भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

वाहन को निकालने में एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की मदद ली गई। क्रेन के माध्यम से वाहन को निकाला गया है। घटना करीब दोपहर 2:00 बजे की है।

जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग से लोग सुमो विक्टा में सवार होकर दरभंगा से बरही होते हुए हजारीबाग आ रहे थे। इसी दौरान एक बाइक को बचाने के चक्कर में nh31 रोमी के पास अनियंत्रित होकर वाहन कुएं में रेलिंग को तोड़ते हुए गिरा। हादसे के शिकार लोग सभी हजारीबाग के मंडई के रहने वाले थे। एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दरभंगा गए थे।

घटना के बाद ही गांव में हड़कंप मच गया। भारी बारिश के बीच ग्रामीण लोगों को बचाने में जुट गए। दो लोगों को जैसे-तैसे बाहर भी निकाला गया है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। इसमें एक की मौत हो गई है। एनएचएआई की मदद से पुलिस राहत काम में लगी है।

Related posts

Leave a Comment