Surya Grahan 2022: साल 2022 में इस-इस महीने लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए तिथि और सूतक का समय

नई दिल्ली: साल 2021 को अलविदा कहने में अब बहुत कम दिन बचे हैं. इसके बाद लोग नए साल 2022 का स्वागत करेंगे. ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि 2022 में भी कब और कितने ग्रहण लगने वाले हैं. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण का बेहद महत्व है. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण (Eclipse 2022) के दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता. इसके साथ ही ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है. आइए जानते हैं साल 2022 में सूर्य ग्रहण का समय, दिन और सूतक काल.

2022 में कुल चार ग्रहण
30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा.
15-16 मई को पहला चंद्र ग्रहण लगेगा.
साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा.
2022 का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण 7-8 नवंबर को होगा.

कब होता है सूर्य ग्रहण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्ण सूर्य ग्रहण उस समय लगता है, जब सूर्य और चंद्रमा का एक-दूसरे से सामना होता है, लेकिन चंद्रमा का आकार तुलनात्मक रूप से छोटा होने के कारण सूर्य एक चमकती हुई अंगूठी की तरह नजर आता है. पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल उत्तरी भारत के कुछ जगहों पर ही दिखेगा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से नजर आएगा.

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कब
सूर्य ग्रहण की तिथि- 30 अप्रैल, शनिवार 2022.

समय- दोपहर 12:15 से सायं 04:07 बजे तक.
सूतक काल- सूतक मान्य नहीं.
कैसा होगा यह ग्रहण- आंशिक ग्रहण.
कहां दिखेगा: दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका.
भारत में इसका प्रभाव न के बराबर होगा, इसलिए इसका सूतक भी भारत में मान्‍य नहीं होगा.

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण की तिथि- 25 अक्टूबर, शनिवार 2022.

समय- सायं 04:29 से सायं 05: 42 बजे तक.

सूतक काल- सूतक मान्य नहीं.

कैसा होगा यह ग्रहण- आंशिक ग्रहण.

कहां दिखेगा- यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका.

इसका प्रभाव भारत में नहीं रहेगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्‍य नहीं होगा.

Related posts

Leave a Comment