हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हुआ कोरोना वायरस, घर में हुए क्वारंटाइन

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जयराम ठाकुर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करीब एक हफ्ते से क्वारंटाइन ही थे। इस दौरान उनमें कोरोना के लक्षण नजर आए, जिसके बाद टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया, “कुछ दिन पहले किसी कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण मैं बीते एक सप्ताह से अपने आवास पर क्वारंटाइन था। गत दो…

Read More