भारत में इन देशों की सेनाएं रिपब्लिक डे परेड में ले चुकी हैं हिस्सा, मुस्लिम देश भी शामिल

गणतंत्र दिवस के परेड (Republic Day parade) में भारतीय सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक रेजिमेंटों के अलावा मिस्र (Egypt) से एक विदेशी दल ने भी हिस्सा लिया। मिस्र के सशस्त्र बलों की मुख्य शाखाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए 144 सैनिकों ने भारत के 74वें गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। बता दें कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देह फतह एल-सिसी (Egyptian president Abdeh Fattah El-Sisi) इस वर्ष परेड के मुख्य अतिथि थे।

कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह अल खारासावी के नेतृत्व में मिस्र की टुकड़ी भारत के गणतंत्र दिवस परेड के इतिहास में केवल चौथी विदेशी टुकड़ी थी। आइये जानते हैं अब तक किन देशों ने परेड में लिया है हिस्सा-फ्रांस, 35वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट रेजिमेंट, 2016

भारत की रिपब्लिक डे परेड में पहली बार 76-सदस्यीय फ्रांसीसी दल को परेड में आमंत्रित किया गया था। इसमें सैन्य बैंड बजाया गया था, जिसने क्लासिक फ्रांसीसी सैन्य धुनें (French military tunes) बजाईं थी। भारतीय सेना के दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल राजेश सहाय (Maj Gen Rajesh Sahai) ने तब कहा था कि परेड विकसित हो रही है और एक विदेशी टुकड़ी को नियमित आमंत्रित करना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment