घर के आंगन में लेटी महिला के कपड़े फाड़ दुष्कर्म का प्रयास , तीन महिलाओं ने भी दिया साथ ,

फरीदाबाद:-हरियाणा के पलवल में दो युवकों ने एक घर में घुस कर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो दोनों धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन महिलाओं समेत पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

महिला पुलिस थाना की जांच अधिकारी जगवंती ने बताया कि हथीन उपमंडल के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत में कहा है कि वह घर पर अकेली थी और घर के प्रांगण में चारपाई पर लेटी हुई थी। उसी दौरान गुडगांव जिले के नुनेरा गांव निवासी साहुन और आरिफ उसके घर में घुस आए। दोनों ने दुष्कर्म की नियत से उसके कपड़े फाड़ दिए तथा उसके साथ छेड़छाड़ की।

गर्दन पर पैर रख कर मारने का प्रयास

महिला ने शोर मचाया तो पहले से हम मशवरा होकर खड़ी सब्बो, मुस्कान व तबसुम अंदर आ गई। जिसके बाद उक्त तीनों महिलाओं व दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी साहुन ने उसकी गर्दन पर पैर रखकर उसे जान से मारने की कोशिश की। उसी दौरान उसकी सास और एक अन्य व्यक्ति वहां आ गए। जिनके आने के बाद आरोपी उसे धमकी देकर गए है कि आज तो बच गई, लेकिन अगली बार तुझे छोड़ेंगे नहीं।

पीडि़ता को घायल अवस्था में उसके परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

Leave a Comment