Shri Krishna Janmashtami 2021: आज ब्रज सहित समूचे देश और विदेश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने के लिए मथुरा में जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से की गई है. श्री कृष्ण जन्मस्थान के अधिकारियों ने बताया कि कोविड की वजह से इस बार आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद नहीं देने का फैसला किया गया है. वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती की विशेष व्यवस्था की गई है. आज आधी रात से दर्शन शुरू होंगे. मंगल दर्शन साल में एक बार महज दो घंटे के लिए होते हैं उधर दिल्ली के मंदिरों में कोरोना के चलते भक्तों के बिना पूजा होगी.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा के कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में की गई सुबह की आरती
