मां नहीं बन पा रही थी महिला, बच्चे की चाहत में खिला दिया इंसानी हड्डी का चूरन

महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र के पुणे में काले जादू के चक्कर में एक महिला को इंसानी हड्डी का चूरन खिलाने की घटना सामने आई है। यह इसलिए किया गया ताकि महिला गर्भ धारण कर सके। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

परिजनों पर ही आरोप
सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के निरीक्षक जयंत राजुरकर ने कहा कि आरोपियों में पति, उनके माता-पिता, उनके भाई और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। दर्ज कराई गई शिकायत में एक महिला तांत्रिक का भी उल्लेख है।

झरने में नहाने के लिए मजबूर किया गया, पीड़िता का आरोप
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय पीड़िता की शादी 2019 में हुई थी लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं था। इसलिए उसका पति, ससुराल वाले और अन्य आरोपी अमावस्या के दौरान काला जादू करते थे। उसने आरोप लगाया है कि इंसानी हड्डी का चूरन के साथ पानी पीने के लिए उसे मजबूर किया गया। उसे कथित तौर पर एक विशेष झरने में नहाने के लिए भी मजबूर किया गया था।

सात के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था ताकि उसके माता-पिता से पैसे लेने के लिए दबाव डाला जा सके। राजुरकर ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

Leave a Comment