कौन कौन है मोदी कैबिनेट में मंत्री, पढ़िए पूरी लिस्ट और जानकारी..

दिल्ली: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. पीएम मोदी के अलावा नई सरकार के मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली. मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही नए मंत्रिमंडल का पूरा चेहरा साफ हो गया है. दरअसल, पिछली सरकार के मंत्रिमंडल के मुकाबले इस मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह दी गई है. नए मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है, पढ़िए-

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री (24)
राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री (पिछली सरकार में गृह मंत्री)
अमित शाह, कैबिनेट मंत्री (भाजपा अध्यक्ष)
नितिन गडकरी, कैबिनेट मंत्री (पिछली सरकार में सड़क एंव परिवहन मंत्री)
सदानंद गौड़ा, कैबिनेट मंत्री (पिछली सरकार में मंत्री)
निर्मला सीतारमण, कैबिनेट मंत्री (पिछली सरकार में रक्षा मंत्री)
रवि शंकर प्रसाद, कैबिनेट मंत्री (पिछली सरकार में रक्षा मंत्री)
राम विलास पासवान, कैबिनेट मंत्री, (पिछली सरकार में मंत्री)
नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री (पिछली सरकार में मंत्री)
हरसिमरत कौर बादल, कैबिनेट मंत्री (पिछली सरकार में मंत्री)
थावर चंद गहलोत, कैबिनेट मंत्री (पिछली सरकार में मंत्री)
एस जयशंकर, कैबिनेट मंत्री (पूर्व विदेश सचिव)
रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री (उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री)
स्मृति ईरानी, कैबिनेट मंत्री (पिछली सरकार में मंत्री)
अर्जन मुंडा,कैबिनेट मंत्री (झारखंड के पूर्व सीएम)
हर्ष वर्धन, कैबिनेट मंत्री (चांदनी चौक के सांसद)
प्रकाश जावड़ेकर, कैबिनेट मंत्री (पिछली सरकार में मंत्री)
पीयूष गोयल, कैबिनट मंत्री (पिछली सरकार में वित्त, रेल और ऊर्जा मंत्री रहे)
धर्मेंद्र प्रधान, कैबिनेट मंत्री (पिछली सरकार में मंत्री)
मुख्तार अब्बास नकवी, कैबिनेट मंत्री (पिछली सरकार में मंत्री)
प्रह्लाद जोशी, कैबिनेट मंत्री
महेंद्र नाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री (यूपी बीजेपी अध्यक्ष)
अरविंद सावंत, कैबिनेट मंत्री
गिरिराज सिंह, कैबिनेट मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री


राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (9)
संतोष कुमार गंगवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (पिछली सरकार में मंत्री)
राव इंद्रजीत सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
श्रीपद नायक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
डॉ जीतेंद्र सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
किरण रिजिजू, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
प्रहलात पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
आरके सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
हरदीप सिंह पुरी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
मनसुख मांडविया, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (पिछली सरकार में मंत्री)


राज्यमंत्री (24)
फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यमंत्री (मंडला के सांसद)
अश्विनी कुमार चौबे, राज्यमंत्री (बक्सर से सांसद)
अर्जुन राम मेघवाल, राज्यमंत्री (बीकानेर से सांसद)
कृष्णपाल गुर्जर, राज्यमंत्री (फरीदाबाद से सांसद)
जनरल वीके सिंह, राज्यमंत्री (पिछली सरकार में राज्यमंत्री)
राव साहेब दानवे, राज्यमंत्री (महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष)
किशन रेड्डी, राज्यमंत्री (भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष)
पुरुषोत्तम रुपाला, राज्यमंत्री (पहले कार्यकाल में पंचायती राज्यमंत्री थे)
रामदास आठवले, राज्यमंत्री (रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और पिछली मोदी सरकार में मंत्री रहे)
साध्वी निरंजन ज्योति, राज्यमंत्री
बाबुल सुप्रियो, राज्यमंत्री (पिछली सरकार में मंत्री)
संजीव बालियान, राज्यमंत्री (पिछली सरकार में भी रहे मंत्री)
धोत्रे संजय शामराव, राज्यमंत्री (महाराष्ट्र के अकोला से सांसद)
अनुराग सिंह ठाकुर, राज्यमंत्री (हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद)
आंगड़ी सुरेश, राज्यमंत्री (उत्तर कर्नाटक के बड़े लिंगायत नेता)
नित्यानंद राय, राज्यमंत्री (बिहार भाजपा अध्यक्ष)
रतन लाल कटारिया, राज्यमंत्री (अंबाला के सांसद)
वी मुरालीधरन, राज्यमंत्री (केरल भाजपा के अध्यक्ष)
रेणुका सिंह सरुता, राज्यमंत्री (छत्तसीगढ़ के सरगुजा से सांसद)
सोम प्रकाश, राज्यमंत्री (पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने)
रामेश्वर तेली, राज्यमंत्री (असम के डिब्रुगढ़ से सांसद)
प्रताप चंद्रा सारंगी, राज्यमंत्री (पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने)
कैलाश चौधरी, राज्यमंत्री (बाड़मेर से सांसद)
देबश्री चौधरी, राज्यमंत्री (केंद्र सरकार में पहली बार मंत्री बनीं)

Related posts

Leave a Comment