पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ताबड़तोड़ वृद्धि के बीच आम लोगों के लिए आज अच्छी खबर आई है। गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस प्रकार आज भी तेल बुधवार 9 जून की कीमतों पर ही मिल रहा है। दिल्ली के बाजार में बुुधवार को पेट्रोल 95.56 रुपये प्रति लीटर पर जबकि डीजल 86.47 रुपये प्रति लीटर पर है। बुधवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया था, जिसके बाद पेट्रोल 25 पैसे और डीजल भी 25 पैसे महंगा हो गया था।
बता दें कि पिछले महीने की शुरुआत में खत्म हुए विधानसभा चुनावों के बाद से 22 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। जिसके चलते पेट्रोल 5.24 रुपये महंगा हो चुका है। बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर 22 दिनों में ही डीजल का दाम 5.69 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।
चुनाव के चलते ठहरे थे दाम
बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।
आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम
इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।
पेट्रोल डीजल के दाम सुनकर हो जाएंगे खुश, जानिए आज कितने का है तेल
