गुरुवार सुबह दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लग गई. आग इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद एक फैक्टरी में लगी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आग काफी भीषण है. फायर ब्रिगेड की करीब 22 गाडि़यों को मौके पर रवाना किया गया है. आग लगने की सही वजहों का अभी पता नहीं लग पाया है. फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है.
दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर रवाना
