जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा. वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है. इस जीत के साथ ही मौजूदा एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. फाइनल में बजरंग पूनिया ने जापान के दाएची ताकातानी को 11-8 से हराया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर बजरंग पूनिया को बधाई दी है .

