मेवात मित्रमंडल के सदस्य जलाभिषेक के लिए नूंह जाने की कर रहे थे तैयारी

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के आदेशानुसार पूरे फरीदाबाद में पुलिस चप्पे -चप्पे पर मुस्तेद है। पुलिस द्वारा लोगों को नूह मेवात जाने से रोका जा रहा है व उन्हें समझाया जा रहा है कि जलाभिषेक अपने नजदीकी शिव मंदिर में ही करे और शांति बनाए रखे। आज नूंह में प्रस्तावित यात्रा को प्रशासन द्वारा मंजूरी नहीं दी गई थी परंतु फिर भी कुछ लोग नूंह स्थित नल्हड़ मंदिर में जाने की कोशिश कर रहे थे। आज सेक्टर 8 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन पराशर को सूचना मिली कि कुछ…

Read More

अवैध हथियार सहित क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी ब्रह्मप्रकाश की टीम ने अवैध हथियार व 1 जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल है। गिरफ्तार आरोपी बल्लभगढ़ के गांव छांयसा का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से फरीदाबाद के सेक्टर 8 मिलन रोड से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से…

Read More

चांद के दक्षिणी ध्रुव का तापमान देख ISRO वैज्ञानिक भी चौंके

चंद्रयान 3 के लैंडर की सफल लैंडिंग के चलते इतिहास में पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नई परिभाषा लिखने के बाद लैंडर और रोवर में लगे पेलोड चंद्रमा के रहस्यों का पता लगाने में जुटे हैं।इसी क्रम में लैंडर विक्रम पर लगे पेलोड चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट (चेस्ट) ने चंद्र सतह के तापमान की जो प्रोफाइलिंग की है उससे विज्ञानी भी हैरान हैं। चांद के तापमान (Chandrayaan 3…

Read More

‘गदर 2’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ के बीच बुरी तरह पिसी अक्षय कुमार की OMG 2

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से टक्कर ली थी। ये दोनों फिल्में ही स्वतंत्रता दिवस वीक में 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।एक तरफ शुरुआत से ही जहां सनी देओल की ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ और दंगल जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की OMG 2 को कमाई के मामले में लगातार स्ट्रगल करना पड़ रहा है। फिल्म की रिलीज को 17 दिन हो चुके हैं और…

Read More

कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, ISRO के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं’

कांग्रेस का कहना है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते थे। इसके साथ ही कांग्रेस ने पंडित नेहरू की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा। दरअसल, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में पंडित नेहरू और अन्य कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों के योगदान को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग चल रही है। विपक्षी दल अपने नेताओं के प्रयासों को उजागर कर रहा है, जबकि सत्तारूढ़ दल का दावा है कि 2014 के बाद इस क्षेत्र में बड़ी प्रगति हुई है। रविवार को ‘एक्स’…

Read More

Neeraj Chopra WAC में ऐतिहासिक गोल्‍ड जीतने के बाद भी संतुष्‍ट, जानिए क्या हैं उनका नया लक्ष्‍य?

भारत के स्‍टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रविवार को हंगरी के बुडापेस्‍ट में वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो फाइनल में 88.17 मीटर की दूरी का थ्रो फेंका और गोल्‍ड अपने नाम किया।नीरज चोपड़ा वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। हालांकि, नीरज चोपड़ा अपने इस थ्रो से पूरी तरह संतुष्‍ट नजर नहीं आए। उन्‍होंने नया लक्ष्‍य बनाया है। नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर को अपना अगला लक्ष्‍य बताया है। नीरज चोपड़ा ने इवेंट के बाद…

Read More

वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप पोलैंड में भारतीय दल ने लिया भाग

फरीदाबाद: 21 से 24 अगस्त 2023 के बीच पोलैंड के वारसाव शहर में वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाले भारतीय टीम के सदस्यों ने भारतीय ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष ज्वाइंट सीपी फरीदाबाद श्री ओपी नरवाल से उनके कार्यालय में मिलकर उनका आशीर्वाद लिया जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा पोलैंड के वारसाव शहर में वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 24 अगस्त 2023 तक किया गया। उक्त स्पर्धा में भारतीय ग्रेपलिंग संघ के दल ने भाग लिया।…

Read More

क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने 2 मोटरसाइकिल बरामद आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार और सूरज का नाम शामिल है। आरोपी अजय कुमार मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के गाँव बेलबिहमा का हाल नवादा कॉलोनी मुझेहडी का तथा आरोपी सुरज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गाँव धोखरी का…

Read More

दंगा नियंत्रण के लिए 4 कंपनी के जवानों को मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश पर आज पुलिस लाइन सेक्टर 30 में दंगा नियंत्रण के लिए फरीदाबाद पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स का संयुक्त अभ्यास किया गया। डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान के मार्गदर्शन में, कंपनी कमांडर एसीपी अमन यादव, एसीपी मुनीष सहगल, एसीपी देवेंद्र यादव और एसीपी महेश स्योराण सहित RAF कंपनी कमांडर और उनकी टीम ने फरीदाबाद पुलिस की दंगा नियंत्रित चार कंपनियां के सभी जवानों को मॉक ड्रिल अभ्यास कराया गया। शहर में सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए प्रस्तावित ब्रजमंडल यात्रा, जिसकी परमिशन…

Read More

गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेंद्र कुमार की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गाड़ी सहित काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गौरव है। आरोपी फरीदाबाद के गांव बदरौला का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ASI सुरेश मलिक ,ASI महेश , सिपाही संदीप ,सिपाही विकास , सिपाही नरेश के द्वारा सेक्टर 58 के एरिया से गाड़ी में गांजा पत्ती…

Read More