ESI अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत, परिवार का आरोप प्रताड़ित करके मारी गई उनकी बेटी

फरीदाबाद में बहू के साथ मारपीट दहेज और उसके बाद में उसकी हत्या के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुजेसर से सामने आया है, कि बहू को मारा पीटा जाता है और उसके बाद ही एस आई हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया जाता है। इसके कुछ दिन बाद बहू की मौत हो जाती है।

लड़की पक्ष आरोप लगा रहे हैं,कि मेरी बेटी के साथ मार पिटाई की जाती थी, और से परेशान किया जाता था जिस वजह से उसकी मौत हुई है। इंदिरा कॉलोनी फाटक मुजेसर से लड़की की शादी फतेहपुर गांव डिगरी में हुई थी। लड़की ससुराल जाना नहीं चाहती थी लेकिन जबरदस्ती उसे ससुराल लेकर जाया गया बताया जा रहा है कि 2 साल पहले की कुछ वीडियो भी है जिसमें लड़की को मारा पीटा जाता था और उसे परेशान किया जाता था जब लड़की को मायके से लेने आए तो पति और देवर दोनों शराब पीकर घर में आए थे और लड़की और जबरदस्ती ससुराल लेकर जा रहे थे। लड़की के परिवार वालों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि दूसरे गांव में ले जाकर लड़की को मारा गया हैं

बहन का कहना है कि लड़की को देवर जेठ जेठानी सभी ससुराल वालों ने मिलकर मारा है।18 मई 2019 स्कोर लड़की की शादी हुई थी, लड़की के 9 महीने का बच्चा भी है और लड़की डेढ़ महीना गर्भवती थी। लड़की ने अपनी मां को बताया था,कि उसका ससुराल जाने का मन नहीं है।

परिवार वालों का कहना है कि लड़की के पति ने कहा था, कि किराए पर दूसरे गांव में रहेंगे और 2 दिन बाद घर सूचना आते हैं, कि लड़की सीढ़ियों से गिर गई है। जिसके बाद उसे ईएसआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन आज लड़की की मृत्यु हो गई परिवार वालों का आरोप है, कि लड़की को मारा गया उसके सर पर किसी चीज से वार किया गया है ।

जब लड़की सीढ़ियों से गिरी तो मायके वालों को कोई सूचना भी नहीं दी गई थी। परिवार वालों का कहना है पैसों को लेकर लड़की पर दबाव डाला जाता था, और मायके से पैसे मंगवाने के लिए भी कहा जाता था। मृतक लड़की का नाम पूजा है। आरोप है कि दहेज के वजह से लड़की को मार दिया गया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा एफ आई आर दर्ज कर ली गई है, और प्रशासन कार्यवाही में जुट गई है।

Related posts

Leave a Comment