भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने की अपील वापस ली

Cow Hug Day : भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने अपने उस आदेश को वापस ले लिया है जिसमें 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने की बात कही गयी थी। वेलेंटाइन डे मनाए जाने को लेकर हर साल देश में एक तबका विरोध करता हुआ दिखाई देता है। कुछ लोग इस दिन को माता-पिता को समर्पित करने की बात करते हैं तो कुछ वेलेंटाइन डे को पश्चिमी सभ्यता की रिवायत बता कर नकारने की बात करते हैं। लेकिन इस बार भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने एक ऐसा आदेश दे दिया था जिसकी चर्चा हर तरफ होने लगी थी।

बोर्ड के आदेश में क्या था ?
पशुपालन और डेयरी विभाग के तहत आने वाले भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने एक नोटिस जारी करते हुए 6 फरवरी, 2023 को अपील जारी की थी।इस अपील में लोगों से 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने को कहा गया था। इस नोटिस में कहा गया था कि सभी गाय प्रेमी गो माता की महत्ता को ध्यान में रखते हुए और जिंदगी को खुशनुमा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाने के लिए 14 फरवरी को काउ हग डे मना सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने की अपनी अपील शुक्रवार को वापस ले ली है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया है।

Related posts

Leave a Comment