फ़रवरी में 11 दिन रहने वाली हैं बैंकों की छुट्टियां, देखिए लिस्ट

फरवरी का महीना आज से शुरू हो गया है। जनवरी में अलग-अलग जोन में कुल 16 दिन बैंक बंद रहे थे। इस महीने फरवरी में कुल 11 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। वैसे तो आजकल बैंकों से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। लेकिन फिर भी बैंक खाता खुलवाने और लोन लेने जैसे कई ऐसे काम हैं, जिनमें बैंक ब्रांच जाना पड़ ही जाता है। आप बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखे बिना ही बैंक ब्रांच चले जाएं, तो निराशा हाथ लग सकती है। साथ ही आपका जरूरी काम भी पूरा नहीं होगा। ऐसे में पहले से जान लें कि बैंकों की छुट्टियां कब-कब रहती है। प्रत्येक सप्ताह रविवार को और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। आइए फरवरी में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं।

इस महीने बैंकों की छुट्टियां

4 फरवरी 2024 : रविवार के चलते बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
10 फरवरी 2024 : इस दिन दूसरे शनिवार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी।
11 फरवरी 2024 : रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
14 फरवरी 2024 : बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के चलते त्रिपुरा, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
15 फरवरी 2024 : इस दिन Lui-Ngai-Ni के चलते मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
18 फरवरी 2024 : इस दिन रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
19 फरवरी 2024 : इस दिन छत्रपति शिवाजी जयंती के चलते महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
20 फरवरी 2024 : इस दिन स्टेट डे के चलते मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
24 फरवरी 2024 : इस दिन दूसरे शनिवार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी।
25 फरवरी 2024 : इस दिन रविवार के चलते बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
26 फरवरी 2024 : इस दिन Nyokum के चलते अरुणाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Related posts

Leave a Comment