नई दिल्ली : झारखंड के धनबाद डिवीजन के डेमू और रिचुघुट्टा स्टेशन के बीच बम धमाके से रेल की पटरी को उड़ा दिया गया. यह घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है. पटरी टूटने की वजह से डीजल लोको का पहिया पटरी से उतर गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर फिलहाल आवाजाही को रोक दिया गया है.
बम से रेल पटरी को उड़ाया, फिलहाल रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही को रोका
