आम जनता पर फिर पड़ी मंहगाई की मार, LPGगैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी

दिल्ली: दिल्ली में LPG गैस सिलेंडर के दाम में फिर बढ़ी बढोत्तरी कर दी गई गए। दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए बढ़ाएं गए है। अब आपको 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर के लिए और ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। बढ़ी कीमतें 12 बजे से लागू हो जाएंगी। अब आपको दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलंडर 769 रुपए की कीमत में मिलेगा। फरवरी 2021 में दूरसी बार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी गैस इस्तेमाल में आने वाले सिलेंडर का नया दाम 769 रुपए होगा। राष्ट्रीय दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत अब 719 रुपए से बढ़कर 769 रुपए हो गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में ये इजाफा हुआ है। रसोई गैस के दाम बढ़ने से आम लोगों को बड़ा झटका लगा है।

बजट 2021 के बाद से लगातार पेट्रोल डीजल के दाम में तेजी बनी हुई है जिससे महंगाई और बढ़ने की संभावना है। कल ही पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि मुझे यह कहते हुए खेद है कि तेल संपन्न देश तेल का उपभोग करने वाले देशों के हित में नहीं दिख रहे हैं। तेल संपन्न देशों ने एक आर्टिफिशियल प्राइस मैकेनिज्म (मूल्य को अपने आपसे बढ़ाए ऐसा तंत्र) बनाया है। लेकिन यह तेल का उपभोग करने वाले देशों को चुभ रहा है।

Related posts

Leave a Comment