नई दिल्ली: दो महीनों से भी ज्यादा समय के बाद मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के एक लाख से कम मामले दर्ज किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 संक्रमण के 86,498 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह पिछले 66 दिनों में सबसे कम दैनिक मामले हैं. जिसके बाद भारत में कोरोना के सक्रिय मरीजों की तादाद 13 लाख के आंकड़े पर पहुंच गई है. पिछले 24 घंटों में एक्टिव मरीजों की संख्या में 97,907 की गिरावट आई है, कुल सक्रिय मामलों की संख्या 13,03,702 हो गई है.
Related posts
-
सत्येंद्र जैन पर लगे सारे आरोप झूठे, केजरीवाल बोले- समय के साथ सामने आएगी सबकी सच्चाई
आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई से क्लीन चिट... -
अभी बारिश से राहत नहीं… दिल्ली में 5 दिन का अलर्ट, UP-बिहार समेत 15 राज्यों में भी बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर जारी है और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है.... -
राजनाथ सिंह को छोड़कर यूपी से सबके होर्डिंग हटा दिए जाएंगे: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. सपा प्रमुख ने कहा,...
