नुकीले हथियार से गोद कर की युवक की हत्या

फरीदाबाद :- दिल्ली के सरिता विहार निवासी एक युवक का शव गांव ददसिया में यमुना के पास गड्ढे में पड़ा मिला है। मृतक के शरीर पर नुकीले हथियार से गोदने के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में इन्हें चाकू के निशान माना जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सरिता विहार दिल्ली निवासी सोनू मिश्रा (23) के रूप में हुई है। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की है। उसके परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। सोनू एक ट्रेवल एजेंसी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक सोनू बुधवार शाम अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से दोस्तों से मिलने की बात कहकर निकला था। रात नौ बजे उसका मोबाइल बंद हो गया। बृहस्पतिवार शाम गांव के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment