लूट की योजना बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने लोहे की सरिया के साथ किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: लूट की योजना बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और साथ में लोहे के 2 सरिया भी बरामद किए है पुलिस ने बताया कि आकाश और दौलत नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी का तथा आरोपी दौलत बल्लभगढ़ की आदर्श नगर कॉलोनी का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों के माध्यम से दोनों आरोपीयों को सेक्टर 62 सुनपेड रोड से लूट की योजना बनाते हुए लोहे के 2 सरिया सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना आदर्श नगर में लूट की योजना बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे करने का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। दोनों आरोपी पहले कई बार जेल जा चुके हैं। आरोपी आकाश अभी करीब 15 दिन पहले जेल से सजा काट के आया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था जिसमें आरोपी दौलत को बंद जुडिशल नीमका जेल करा दिया गया है तथा आरोपी आकाश को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।पुलिस प्रवक्ता।

Related posts

Leave a Comment