Seema Haidar Case: विदेश मंत्रालय का आया बयान, सीमा हैदर मामले पर केंद्र सरकार का क्या है रूख?

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर मामले में अब विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मामलों के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज कहा कि हमें मामले की जानकारी है और हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सीमा को अदालत के सामने पेश किया गया था और अब वह जमानत पर बाहर है। बागची ने आगे कहा कि अगर मामले में कोई बड़ी जानकारी सामने आती है तो हम उसे बताएंगे।

इसके बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की भारत यात्रा पर बोलते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि वह एक पड़ोसी देश है, जिसके साथ हमारे बहुत महत्वपूर्ण संबंध हैं। हमारे बहुआयामी संबंध हैं। बता दें कि सीमा हैदर मामले की जांच यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) की टीम कर रही है। मामले में अब तक कुछ साफ नहीं हुआ है।

नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर की लव स्टोरी काफी चर्चा में है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन पबजी खेलते हुए सीमा के संपर्क में आए और इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद अपने प्यार को पाने के लिए सीमा अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई।

Related posts

Leave a Comment