तीनों कृषि कानून वापस लेने में कहीं ना कहीं किसानों की भलाई सोची गई है : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद : प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि तीनों कृषि कानून प्रधानमंत्री ने वापस लिया है तो उसमें कहीं ना कहीं किसानों की भलाई सोची गई है। पहले भी तीनों कानून उनके फायदे के ही थे। केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। और यह फैसला किसानों के हित के लिया गया है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रधानमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है,, वही किसानों द्वारा धरना खत्म ना करने पर भी कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज गुरु नानक जयंती के पावन दिन पर यह घोषणा की है। किसानों को इस पर विश्वास करना होगा। प्रधानमंत्री ने जो कह दिया उसे करके दिखाते हैं। देश के लोगों को प्रधानमंत्री पर भरोसा रखना चाहिए।

विपक्ष पर भी कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों को विपक्ष ने बहका कर रखा हुआ था। आज कृषि कानून प्रधानमंत्री द्वारा वापस लेने के बाद विपक्ष बौखलाए हुए नजर आएगा।

Related posts

Leave a Comment