प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक कर लगाई फांसी, रिश्ते में थे दोनों देवर भाभी, मरने से पहले महिला छोड़ गई सुसाइड नोट

गांव जवा से एक अचंभित कर देने वाला मामला सामने आया है।प्रेमी जोड़े ने लगा ली फांसी, लेकिन रिश्ते में लगते थे देवर भाभी। फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा गया हैं। मृतक महिला लड़के के बुआ की बहू थी। सूत्रों के हवाले से सूचना मिली है कि लड़की के पिता और उसकी बुआ में पहले से ही किसी मामले को लेकर नोकझोंक चल रही थी। जिसके चलते प्रेमी जोड़ा आपस में नहीं मिल पाते थे।

जब लड़का पक्ष से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि बहू घर से निकल गई है करीबन 1:00 बजे तक करें। लड़की हमारे चाचा के बेटे की पत्नी थी। घरवालों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। महिला के 2 बच्चे हैं, मृतक महिला का नाम मुस्कान है। जब महिला घर में नहीं मिली तो ढूंढने की कोशिश की गई रिश्तेदारों से बात की गई लेकिन किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

किसी हलालपुर के व्यक्ति ने जानकारी दी कि लड़का लड़की दोनों पेड़ से लटके हुए मिले हैं । परिवार वालों का कहना है कि घर में कोई लड़ाई झगड़ा भी नहीं था। जिसको लेकर ऐसा कोई बड़ा कदम उठाया जाए मृतक लड़का और लड़की रिश्ते में भाभी देवर लगते हैं।

लड़का पक्ष ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाभी देवर में नाजायज तालकात थे जिसके चलते दोनों नहीं खुदकुशी कर ली।

जब लड़की पक्ष से नाजायज संबंध के बारे में बात की गई तो उनका कहना है। अगर नाजायस संबंध होते तो भागकर कहीं भी जा सकते थे, लेकिन आत्महत्या जैसा बड़ा कदम नहीं उठाते। लड़की ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें यह लिखा है कि सास और नंद लड़की को मारते पीटते थे और परेशान करते थे

जी के पिता का कहना है कि मेरी बेटी को शासन परेशान करते थे। ऑल लड़की को बदनाम करने की भी उनके द्वारा कोशिश की जा रही थी। जिससे तंग आकर लड़की ने तरुण को कॉल किया और अपने पास बुलाया कहां की रात करीब 10:00 बजे मेरी लड़की से बात हुई थी। सुबह 11:00 बजे लड़की जब घर में नहीं मिलती है, तो ससुराल वाले उसके पिता को कॉल करते हैं, और धमकी देते हैं, कि हम f.i.r. करने जा रहे हैं। पिता का आरोप है कि ससुराल वालों को सब कुछ पहले से ही पता था।

जब पुलिस प्रशासन से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि थाने में सूचना प्राप्त हुई थी, कि जवा गांव के ऋषिपाल मास्टर के ट्यूबेल पर एक लड़का लड़की फांसी के फंदे से लटके हुए हैं। मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की गई। मृतक लड़की का नाम मुस्कान और उनके पति का नाम योगेश है। गांव मेहरबा की रहने वाली थी लड़की। मृतक लड़के का नाम तरुण शर्मा है और गांव आवलावपुर है। दोनों रिश्ते में देवर भाभी हैं, उन्होने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट जो बरामद हुआ है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज हो गया है और तफ्तीश जारी है।

Related posts

Leave a Comment