सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान पर भारत की जबाबी कार्यवाही में दो पाक सैनिक ढेर, एक जवान शहीद

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नियंत्रण रेखा पर वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। आज दोपहर बाद से ही जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की जा रही है। तंगधार और केरन सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिकों को मार गिराया है। उधर, पाक सैनिकों द्वारा सुंदरबनी में अकारण की गई गोलीबारी में भारतीय जवान नायक कृष्ण लाल शहीद हो गए। 

नायक कृष्ण लाल जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके के घागरिया के गांव के रहने वाले थे। 34 वर्षीय नायक कृष्ण लाल लाइन ऑफ कंट्रोल पर सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में शहीद हुए। पाकिस्तान बेवजह गोलीबारी कर रहा है। यहां पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार भी दागे गए जिसका भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन सीजफायर को तोड़ा है। 

Related posts

Leave a Comment