क्या दिल्ली चुनाव के दिन स्कूल बंद रहेंगे, 5 फरवरी को छुट्टी है या नहीं?

क्या दिल्ली के स्कूलों में चुनाव की छुट्टी रहेगी? क्या 5 फरवरी को दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे? ये सवाल इन दिनों दिल्ली में रहने वाले कई माता-पिता और उनके बच्चों के मन में घूम रहा है। सभी को दिल्ली सरकार या शिक्षा विभाग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। दरअसल 5 फरवरी 2025 को राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव की डेट नजदीक आते ही, स्कूलों की छुट्टी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 फरवरी 2025 को होंगे। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने पहले ही घोषणा कर दी है कि चुनाव के दिन दिल्ली में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, दुकानें और उद्योग बंद रहेंगे। ताकि सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। यह छुट्टी लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का मौका देती है।

दक्षिण पश्चिम जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के शिक्षा उप निदेशक को हाल ही में एक नोटिस जारी किया है। इसमें बच्चों के लिए ‘प्रभात रैली’ आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह रैली उनके अधिकार क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में होनी थी। रैली आज सुबह 9 बजे निर्धारित थी। इस रैली का उद्देश्य बच्चों को मतदान के महत्व के बारे में जागरुक करना है।

Related posts

Leave a Comment