रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान वाल्दिमीर पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूस के फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के लगातार समर्थन के लिए…
Read MoreDay: August 28, 2023
नूंह मेवात हिंसा के बाद पुलिस द्वारा शहर में लगातार पेट्रोलिंग कर सुनिश्चित की कानून व्यवस्था
फरीदाबाद: नूंह प्रकरण के संबंध में आज फरीदाबाद पुलिस की मुस्तैदी और आमजन के सहयोग से माहौल बिल्कुल शांतिपूर्ण रहा और किसी भी प्रकार की कोई उपद्रवी या हिंसात्मक घटना घटित नहीं हुई। पुलिस आयुक्त ने स्वयं फील्ड पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिस नको पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए इंटरस्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस नाकों को चेक किया गया। इस अवसर पर उनके साथ डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान, डीसीपी बल्लबगढ़…
Read Moreमेवात मित्रमंडल के सदस्य जलाभिषेक के लिए नूंह जाने की कर रहे थे तैयारी
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के आदेशानुसार पूरे फरीदाबाद में पुलिस चप्पे -चप्पे पर मुस्तेद है। पुलिस द्वारा लोगों को नूह मेवात जाने से रोका जा रहा है व उन्हें समझाया जा रहा है कि जलाभिषेक अपने नजदीकी शिव मंदिर में ही करे और शांति बनाए रखे। आज नूंह में प्रस्तावित यात्रा को प्रशासन द्वारा मंजूरी नहीं दी गई थी परंतु फिर भी कुछ लोग नूंह स्थित नल्हड़ मंदिर में जाने की कोशिश कर रहे थे। आज सेक्टर 8 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन पराशर को सूचना मिली कि कुछ…
Read Moreअवैध हथियार सहित क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी ब्रह्मप्रकाश की टीम ने अवैध हथियार व 1 जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल है। गिरफ्तार आरोपी बल्लभगढ़ के गांव छांयसा का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से फरीदाबाद के सेक्टर 8 मिलन रोड से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से…
Read Moreचांद के दक्षिणी ध्रुव का तापमान देख ISRO वैज्ञानिक भी चौंके
चंद्रयान 3 के लैंडर की सफल लैंडिंग के चलते इतिहास में पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नई परिभाषा लिखने के बाद लैंडर और रोवर में लगे पेलोड चंद्रमा के रहस्यों का पता लगाने में जुटे हैं।इसी क्रम में लैंडर विक्रम पर लगे पेलोड चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट (चेस्ट) ने चंद्र सतह के तापमान की जो प्रोफाइलिंग की है उससे विज्ञानी भी हैरान हैं। चांद के तापमान (Chandrayaan 3…
Read More‘गदर 2’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ के बीच बुरी तरह पिसी अक्षय कुमार की OMG 2
अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से टक्कर ली थी। ये दोनों फिल्में ही स्वतंत्रता दिवस वीक में 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।एक तरफ शुरुआत से ही जहां सनी देओल की ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ और दंगल जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की OMG 2 को कमाई के मामले में लगातार स्ट्रगल करना पड़ रहा है। फिल्म की रिलीज को 17 दिन हो चुके हैं और…
Read Moreकांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, ISRO के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं’
कांग्रेस का कहना है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते थे। इसके साथ ही कांग्रेस ने पंडित नेहरू की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा। दरअसल, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में पंडित नेहरू और अन्य कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों के योगदान को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग चल रही है। विपक्षी दल अपने नेताओं के प्रयासों को उजागर कर रहा है, जबकि सत्तारूढ़ दल का दावा है कि 2014 के बाद इस क्षेत्र में बड़ी प्रगति हुई है। रविवार को ‘एक्स’…
Read MoreNeeraj Chopra WAC में ऐतिहासिक गोल्ड जीतने के बाद भी संतुष्ट, जानिए क्या हैं उनका नया लक्ष्य?
भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रविवार को हंगरी के बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो फाइनल में 88.17 मीटर की दूरी का थ्रो फेंका और गोल्ड अपने नाम किया।नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। हालांकि, नीरज चोपड़ा अपने इस थ्रो से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने नया लक्ष्य बनाया है। नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर को अपना अगला लक्ष्य बताया है। नीरज चोपड़ा ने इवेंट के बाद…
Read More