कोरोना के कारण मेट्रो के बदलें नियम ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानीयाँ

फरीदाबाद : दिल्ली में कोरोना संक्रमण का प्रभाव बढ़ने का असर औद्योगिक जिले में भी पड़ा है। डीएमआरसी ने बृहस्पतिवार से 50 फीसद क्षमता के साथ मेट्रो चलाने का फैसला लिया था। इसके चलते मेट्रो से दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों के अनुसार सुबह के समय मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की लाइन लगी हुई थी। उन्हें मेट्रो के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। वहीं मेट्रो में प्रवेश करने से पूर्व यात्रियों के हाथों व सामान को सैनिटाइज और शरीर का तापमान जांचने के बाद ही मेट्रो परिसर में प्रवेश करने दिया जा रहा है, जो कि दूसरी लहर के कमजोर होने के बाद बंद कर दिया गया था।

बिना मास्क वाले यात्रियों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यात्रियों के अनुसार मेट्रो में शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान दिया जा रहा है और यात्री एक सीट छोड़कर बैठ रहे हैं।

दिल्ली से लौटने वाले यात्रियों ने बताया कि मेट्रो के अंदर एवं स्टेशन परिसर में पुलिस के जवान सादी वर्दी में घूम रहे थे। मास्क को नाक से नीचे करने वालों को पकड़कर उनका चालान कर रहे थे। मेट्रो में कोरोना नियमों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यदि मेट्रो में यात्री अधिक हो रहे हैं, तो उन्हें कुछ यात्रियों को उतारा जा रहा है। इसके चलते थोड़ी परेशानी हुई।

Related posts

Leave a Comment