फरीदाबाद : साहुपुरा गांव में देर रात दो पक्षों में हुए घमासान झगड़े के बीच चली गोली

फरीदाबाद : गांव साहुपुरा में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में गोली चली, लेकिन किसी को लगी नहीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव साहुपुरा में नौनिहाल और अशोक पक्ष के परिवार के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। नौनिहाल और गांव के रहने वाले योगेश के बच्चों की दोस्ती है। झगड़े के दौरान योगेश के बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। योगेश के बच्चों ने भी झगड़े के दौरान नौनिहाल के बच्चों का पक्ष लिया। इसी बात पर अशोक के परिवार और योगेश के परिवार के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। अशोक के स्वजन झगड़े के दौरान योगेश के धर्मकांटे पर पहुंच गए और यहां पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे व अन्य सामान की तोड़फोड़ की। अशोक पक्ष का आरोप है कि इस दौरान योगेश पक्ष ने गोली चलाई।

अशोक ने योगेश पक्ष के खिलाफ गोली चलाने के आरोप में थाना सदर पुलिस में शिकायत कर दी। थाना प्रभारी रामबीर सिंह का कहना है कि अशोक की शिकायत पर जांच कर रहे हैं। मौके पर गोली चलाई है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment