हर वार्ड में बनेंगे वेंडिग जोन, रेहड़ी पटरी वालों को दी जाएगी जगह

फरीदाबाद : नगर निगम के हर वार्ड में वेंडिग जोन बनाए जाएंगे। रेहड़ी पटरी वालों को जोन में जगह दी जाएगी। वार्ड के कनिष्ठ अभियंता को दो-तीन दिन में जगह का चयन करने के आदेश दिए गए हैं। निगम पार्षद तथा व्यापार मंडल के सहयोग से वेंडिग जोन का चयन किया जाएगा। शहर को रेहड़ी मुक्त बनाने के मकसद से निगमायुक्त यशपाल यादव के आदेश पर अब 40 वार्डों में करीब 100 वेंडिग जोन बनाने की तैयारी कर ली गई है।

बता दें कि निगमायुक्त यशपाल यादव ने नीलम चौक से पांच दिसंबर को मेगा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई थी। बाजारों में भी अतिक्रमण के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया था। बहुत से दुकानदार अतिक्रमण हटाने के लिए स्वयं आगे आए हैं और दुकानों के आगे से रेहड़ी-पटरी हटाई गई है। यशपाल यादव ने अब हर शुक्रवार और शनिवार को अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। रेहड़ी-पटरी वाले कई दिनों से वेंडिग जोन में जगह की मांग कर रहे थे। व्यापार मंडल ने भी निगमायुक्त से वेंडिग जोन बना कर रेहड़ी-पटरी वालों को जगह दिए जाने की मांग उठाई थी। अब तक नगर निगम की ओर से सेक्टर-15, चिमनीबाई धर्मशाला चौक तथा सैनिक कालोनी में वेडिग बनाए गए हैं। हम रेहड़ी मुक्त अभियान में नगर निगम के साथ हैं।

बाजारों से अतिक्रमण हटना चाहिए। हमने निगमायुक्त यशपाल यादव से मांग की थी कि रेहड़ी वालों को वेंडिग जोन में जगह दी जाए। नगर निगम ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए यशपाल यादव के प्रयास सराहनीय हैं। हम पार्षद और जेई को पूरा सहयोग देंगे।

-राजेश भाटिया, प्रधान, व्यापार मंडल। टाउन वेंडिग कमेटी जल्द से जल्द रेहड़ी-पटरी वालों को वेंडिग जोन में जगह दे। शहर को अतिक्रमण मुक्त किए जाने के साथ रेहड़ी वालों के लिए जगह का ठोस इंतजाम होना चाहिए। उनकी सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी गंभीरता बरती जाए।

-हरीश चंद्र आजाद, अध्यक्ष, हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ। हमनें रेहड़ी पटरी वालों के लिए वेंडिग जोन में वैकल्पिक व्यवस्था करने की तैयारी कर ली है। अब प्रत्येक वार्ड में वेंडिग जोन बनाए जाएंगे। वेंडिग जोन की सूची तैयार किए जाने के बाद टाउन वेंडिग कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। इस काम में वार्ड के पार्षद और व्यापार मंडल का सहयोग लिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment