हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही है BJP की तानाशाही नीतियों से डरने वाले नहीं, पार्टी का हर कार्यकर्त्ता आज राहुल गाँधी के साथ खड़ा है: लखन सिंघला

National Herald केस: दिल्ली में नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ED के सामने पेश होना इससे पहले ही तमाम बड़े नेता दिल्ली पहुंच रहे है। इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के साथ फरीदाबाद से वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंघला, पूर्व विधायक ललित नगर दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस मौके पर लखन सिंघना ने कहा है कि बीजेपी हमेशा से ही विक्षप की आवाज़ को दबाने का काम करती है जिसने भी सरकार से सवाल किया या उनकी कमियों को दिखाने की कोशिश की बीजेपी सरकार CBI और ED के माध्यम से डराने का काम कराती है, शांतिपूर्ण धरना या मार्च निकालना हमारा लोकतान्त्रिक अधिकार है जिसे केंद्र सरकार छिनने का काम कर रही। हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही है और BJP की तानाशाही नीतियों से डरने वाले नहीं है। कांग्रेस का हर कार्यकर्त्ता आज राहुल गाँधी के साथ खड़ा है।

कांग्रेस नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

सोमवार सुबह जब राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय से ईडी दफ्तर पहुंचे तो उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और राहुल गांधी के प्रति अपना समर्थन जताया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिनमें से कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। कांग्रेस के यहां प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर पुलिस ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और कांग्रेस मुख्यालय के आसपास धारा 144 लगा दी।

हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता रिहा

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद सोमवार रात दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करके बताया कि सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कुल 459 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

Related posts

Leave a Comment