दिल्ली में यमुना की सफाई पर शाह की बड़ी बैठक, CM रेखा गुप्ता बोलीं- हम लक्ष्य की ओर…

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यमुना पुनरुद्धार प्रयासों को लेकर एक अहम बैठक की. उन्होंने यमुना की सफाई, दिल्ली में पीने के पानी और सीवेज व्यवस्था पर एक होलिस्टिक एप्रोच के साथ कार्य करने के निर्देश दिए. गृह मंत्री ने कहा कि यमुना हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि आस्था का प्रतीक भी है. इसकी स्वच्छता मोदी सरकार की प्राथमिकता है. बैठक में निर्णय लिया गया कि जल शक्ति मंत्रालय सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STPs) के लिए एक SOP बनाए, जो उनकी गुणवत्ता, रख-रखाव…

Read More

महाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद अब गुजरात में भी कोरोना की दस्तक, इतने मरीज हुए संक्रमित

गुजरात में लंबे अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले दर्ज किए गए हैं. सभी संक्रमित मरीजों में ओमिक्रॉन का जेएन.1 वैरिएंट पाया गया है, जिसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ कम गंभीर स्वरूप मान रहे हैं. अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है. बता दें कि एशिया के देश सिंगापुर और हांगकांग में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. उसके बाद एशिया के अन्य देशों में भी कोरोना के मामले में इजाफा देखा गया है. भारत में भी कोरोना के मामले…

Read More

उम्मीद है दोबारा ऐसा नहीं होगा…राहुल गांधी के DU दौरे पर क्यों छिड़ा विवाद?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे. उन्होंने नॉर्थ कैंपस स्थित डूसू अध्यक्ष ऑफिस में एनएसयूआई से जुड़े विद्यार्थियों से बातचीत की. खासतौर पर एससी, एसटी और ओबीसी विद्यार्थियों से हुए संवाद पर उचित प्रतिनिधित्व, समानता और शैक्षणिक न्याय जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. हालांकि राहुल गांधी का ये दौरा अब विवादों में घिरता जा रहा है. इसको लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने आपत्ति जताई है. इसके साथ ही दोबारा ऐसा न करने की हिदायत भी दी है. दिल्ली विश्वविद्यालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

Read More

मेरी बीवी के 4 बॉयफ्रेंड, बड़े बेटे को…’, पोस्टर पर लिखा दर्द, पत्नी का सताया पति पहुंचा कलेक्टर के पास

साहब! मेरी बीवी के चार बॉयफ्रेंड बना चुकी है. अभी भी एक प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही है. मुझे तो डर है कहीं… इतना कहते ही अमित सेन फफक-फफक कर रोने लगा. अमित ने अपनी पूरी कहानी एक पोस्टर में लिख उसके साथ पत्नी की तस्वीरें लगाई थीं. मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है. अमित ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड से अपनी जान को खतरा बताया. मामला जनकपुरी इलाके का है. यहां रहने वाले अमित सेन ने ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान…

Read More

पीएम मोदी पहुंचे बीकानेर, करणी माता मंदिर में किए दर्शन, नाल एयरबेस का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर पहुंचे हैं. इस दौरान पीएम ने बीकानेर जिले में स्थित देशनोक में करणी माता मंदिर में दर्शन किए. पीएम बीकानेर में भारतीय वायु सेना के नाल एयरबेस का दौरा करेंगे. ऑपरेशन सिन्दूर के बाद यह राज्य की उनकी पहली यात्रा है. वो 26,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात भी देंगे. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी देशभर में 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें अमृत भारत योजना के तहत नव विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन भी शामिल है. साथ ही वो बीकानेर…

Read More

फर्जी शादियों पर नकेल! इलाहाबाद HC ने कहा- मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियमों में संशोधन करे UP सरकार

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को उत्तर प्रदेश मैरिज रजिस्ट्रेशन रूल्स, 2017 में संशोधन करने का निर्देश दिया है, ताकि विवाहों की “वैधता और पवित्रता” बनाए रखने के लिए एक मजबूत और सत्यापन योग्य तंत्र तैयार किया जा सके. जस्टिस विनोद दिवाकर ने यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए 6 महीने का वक्त दिया है. कोर्ट की ओर से यह निर्देश फर्जी दस्तावेजों के सहारे फर्जी शादियों को रजिस्टर्ड कराने में शामिल एक संगठित गिरोह को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. कोर्ट ने…

Read More

दिल्ली में गर्मी का सितम, UP-बिहार से लेकर हरियाणा पंजाब तक बारिश; जानें इन 10 राज्यों का मौसम

दिल्ली एनसीआर में बीते दो दिनों से गर्मी ने लोगों का बेहाल कर दिया. सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि हवाओं का रूख बदलने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. आज यहां तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. उधर, हरियाणा-पंजाब, यूपी-बिहार, एमपी-राजस्थान, झारखंड और गुजरात के अलावा आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र से मिली…

Read More

साइबर ठगी करने वालों की नहीं अब खैर… गृह मंत्रालय ने शुरू किया e-Zero FIR सिस्टम, कैसे करेगा काम?

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के जरिए अपराधियों को पकड़ने के लिए नई e-Zero FIR पहल की शुरू की है. इसे दिल्ली के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया है. नया सिस्टम NCRP या 1930 पर दर्ज साइबर शिकायतों को खुद ही FIR में बदल देगा. नया सिस्टम जांच में तेजी लाएगा, जिससे साइबर अपराधियों पर सख्ती हो सकेगी, और जल्द ही इसका विस्तार पूरे देश में किया जाएगा. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा…

Read More

अवैध इमिग्रेशन कराने वाली भारतीय ट्रैवल एजेंसियों पर ट्रंप का एक्शन, वीजा पर लगाए प्रतिबंध

अमेरिका में ट्रंप सरकार की वापसी के बाद से ही अवैध इमिग्रेशन को लेकर कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. पहले ट्रंप ने अमेरिका में रह रहे अवैध नागरिकों को उनके देश वापस भेज दिया. इसके साथ ही कई नियमों में भी बदलाव किया. इस बीच अब एक बार फिर ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को भारतीय ट्रेवल एजेंसियों और एजेंटों को तगड़ा झटका दिया है. विदेश विभाग ने साफ कहा कि भारत में अवैध आव्रजन को…

Read More

जजों पर केस चलाने के लिए मंजूरी के फैसले पर पुनर्विचार का वक्त- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने न्यायपालिका पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर फिर से विचार करने का समय आ गया है, जिसमें कहा गया था कि देश की शीर्ष अदालत और हाई कोर्ट के जजों के खिलाफ केस चलाने के लिए पहले से मंजूरी की जरूरत होगी. जस्टिस यशवंत वर्मा केस पर धनखड़ ने कहा कि क्या यह केस दब जाएगा, लोग इसका इंतजार कर रहे हैं. साथ ही धनखड़ ने हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से जुड़े कथित…

Read More