BJP ने Rahul Gandhi को दी नसीहत, माफी मांग लेते तो पूरा मामला ही खत्म हो जाता

मानहानि मामले में राहुल गांधी को आदतन अपराधी बताते हुए भाजपा ने गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को विधि सम्मत और उचित करार दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी समझते हैं कि लोगों को अपमानित करने का उन्हें अधिकार है, तो कानून को भी उन्हें सजा देने का अधिकार है। राहुल गांधी पर ओबीसी को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कोई कैसे कह सकता है कि सारे मोदी चोर हैं। जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने याद दिलाया…

Read More

अजित को शरद पवार ने सुनाई खरी-खोटी; बोले- 82 साल का हो जाऊं या 92 का, काम अभी भी कर रहा हूं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने भतीजे अजीत पवार के तंज का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि वो चाहे 82 साल के हों या 92 के, वह अभी भी अच्छा काम कर सकते हैं। दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शरद पवार ने अपने भतीजे अजीत पवार की हाल की टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा, “मैं अभी भी प्रभावी हूं, चाहे मैं 82 वर्ष का हो या 92 वर्ष का।” अजित पवार ने साल 2014 में पार्टी उम्मीदवार के प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं…

Read More

दिल्ली मेट्रो में कपल की हरकत पर भड़कीं महिलाएं, बोलीं- बड़े बदतमीज हो

लोगों को आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराकर देश में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली दिल्ली मेट्रो इन दिनों अश्लील हरकत, डांस और रील्स बनाने के वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में है। आए दिन मेट्रो का कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो जाती है। मेट्रो में अश्लील हरकत की इन घटनाओं से दूसरे यात्री भी परेशान होने लगे हैं। एक बार फिर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सुर्खियों में है। वायरल हो रहे वीडियो में दो महिलाएं…

Read More

Bigg Boss Ott 2: पूजा भट्ट पर घरवालों का फूटा गुस्सा,

बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 की शुरुआत हुई ही है, लेकिन घर में अभी से कंटेस्टेंट के रिश्ते रोज बदल रहे हैं। जहां आलिया सिद्दीकी, पलक और आकांक्षा ने गिरगिट की तरह रंग बदलकर बेबिका को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया, तो वहीं अब पूजा भट्ट भी घर में अपने तेवर दिखाती हुई नजर आईं। पूजा भट्ट हाल ही में पलक और जिया पर काफी चिल्लाते हुए नजर आई थीं। उनका ये व्यवहार देखकर जहां पलक फूट-फूटकर रोईं, तो वहीं उनके कुछ करीबी कंटेस्टेंट उनका…

Read More

नहीं पिघली चीन से रिश्तों पर जमी बर्फ, लेह में बैठक करेंगे सेना के अधिकारी

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख के गलवां में हुई झड़प के आज तीन साल पूरे हो गए हैं, इसी दिन साल 2020 में दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई थी। इस बीच भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि चीन की सीमा से लगे क्षेत्र में रणनीतियों और तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कई सैन्य शीर्ष अधिकारी गलवां झड़प की तीसरी वर्षगांठ पर गुरुवार को लेह में एकत्रित होंगे।बैठक उत्तरी कमान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, 14 कोर…

Read More

भाकरी गांव में दो परिवारों में हुआ जानलेवा हमला, महिला की मौत,आरोप पड़ोसियों ने की जानबूझकर हत्या, मामला पहुंचा थाने

जल ही जीवन है यह कहावत आपने सुनी होगी पानी को लेकर दो पड़ोसियों में इस कदर लड़ाई हुई की लाठी डंडो तक बात पहुंच गई भाकरी गांव में दो पड़ोसियों का झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि काफी लोगों को गंभीर चोट आई और एक महिला की मृत्यु हो गई। मृतक के परिवार जनों का कहना है कि महिला गेट के अंदर थे और अचानक से नेहाल और नेत्रपाल ने महिला पर हमला किया और अभद्र शब्दों का भी प्रयोग किया गया पानी को लेकर झगड़ा इस कदर बढ़…

Read More

झगड़े के बाद पत्नी को दिया तीन तलाक, पुलिस ने किया केस दर्ज तो शख्स हुआ फरार

Triple Talaq : दिल्ली पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ अपनी पत्नी को एक ही बार में ‘तीन तलाक’ बोलने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को एक बार में ‘तीन तलाक’ देने के मामले को लेकर 2019 में कानून बनाया था। इस कानून के तहत अब एक बार में तीन बार तलाक कहना अपराध है। क्या है मामला ?पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रोपर्टी डीलर है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।…

Read More

बच्चों के झगड़े के बाद दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों में हुई पत्थरबाजी

Delhi Violence: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में दो बच्चों के झगड़े के बाद दो समुदाय में भिड़ंत हो गई. इसके बाद हुई पत्थरबाजी की वजह से भारी तनाव पैदा हो गया है. यह पूरा वाकया बुधवार की देर रात का है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बरती और अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 37 लोग हिरासत में हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी संजय कुमार ने समाचार एजेंसी…

Read More

भोपाल में तीन सिपाहियों ने मिलकर एडिशनल एसपी को पीटा, मामला दर्ज

भोपालः भोपाल में तीन सिपाहियों ने मिलकर एक एडिशनल एसपी के साथ जमकर मारपीट की. एडिशनल एसपी डायल 100 मुख्यालय के वर्क शॉप शाखा में पदस्थ है. एडिशनल एसपी अपनी पत्नी के साथ देर रात कहीं से लौट रहे थे तीनों आरक्षकों में दो जिला पुलिस बल के सिपाही हैं. जबकि एक 25वीं बटालियन में एसएएफ का सिपाही है. विवाद की वजह डिपो चौराहे पर बैरिकेट्स हटाने को लेकर कार टकराना बताया जा रहा है. टीटी नगर थाना पुलिस ने एडिशनल एसपी बीएम शाक्य की तरफ से तीनों आरक्षकों के…

Read More

पत्नी को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ा पति, सिर में तीर लगने पर भी नहीं मानी हार

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शनिवार रात बड़वानी से एमवाय अस्पताल में एक ऐसा घायल पहुंचा जिसके सिर में तीर घुसा हुआ था. तीर लगने की पूरी कहानी सुनकर सभी के होश उड़ गए. दरअसल, एक शख्स की पत्नी का कुछ लोग अपहरण कर रहे थे. जब पति ने बदमाशों का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर तीर से हमला कर दिया. लेकिन फिर भी पति ने हार नहीं मानी. तीरों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और एक तीर उसके सिर में जा…

Read More