इंडोनेशिया के जी20 घोषणापत्र से तुलना पर जयशंकर की दो टूक – ये बाली नहीं, नई दिल्ली है’,

जी20 नेताओं के घोषणापत्र में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का जिक्र करने से परहेज किया गया, जिसको कई विशेषज्ञ भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बता रहे हैं। घोषणापत्र में सभी देशों से एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करने के सिद्धांत का पालन करने का आह्वान भी किया गया।इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घोषणापत्र की तुलना पिछले साल बाली में हुए जी20 के घोषणापत्र से तुलना पर एतराज जताया है। भारत ने ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के साथ वार्ताओं के बाद…

Read More

डुमरी उपचुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला बोले ‘हमने झारखंड बनाया है और हम ही संवारेंगे’,

डुमरी विधानसभा उपचुनाव (Dumri Up Chunav results) में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जीत से राज्य में भाजपा विरोधी गठबंधन आईएनडीआईए का खाता खुला है। गठबंधन की नींव पड़ने के बाद पहली बार हुए उप चुनाव में ही जीत हासिल हुई है।डुमरी की जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि डुमरी उप चुनाव की प्रचंड जीत के लिए डुमरी विधानसभा की जनता और गठबंधन के समस्त नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार और जोहार। डुमरी की यह प्रचंड जीत 2024 का आगाज है। जनता ने ठान लिया…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का भारतीय पारंपरिक नृत्य के साथ हुआ भव्य स्वागत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे, जहां पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर एयरपोर्ट में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी अपनी बेटे के साथ मौजूद रहे। इस दौरान बाइडन ने एरिक गार्सेटी की बेटी और जनरल वीके सिंह के साथ संक्षिप्त बातचीत भी की। बता दें कि बाइडन तीन दिवसीय भारत यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। ऐसे में शुक्रवार की शाम को बाइडन सर्वप्रथम भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में सताया हत्या का डर, कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार

माफिया मुख्तार अंसारी की विशेष न्यायाधीश दिनेश चौरसिया की अदालत में तीन मामलों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। इस दौरान मुख्तार अंसारी ने जेल में हत्या की आशंका जताते हुए कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई। उसने सोनभद्र से ट्रांसफर होकर बांदा जेल में आए एक सिपाही से खुद को खतरा बताया है। आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन उससे मिलकर उसकी हत्या करवा सकता है। मुख्तार अंसारी ने बैजनाथ महाविद्यालय, सरवां को विधायक निधि से लाखों रुपये दिए था। जांच में विद्यालय की खतौनी फर्जी पाई गई। इस…

Read More

मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान स्कूल में पिलर गिरा, दो छात्राओं की मौत

राजस्थान में उदयपुर शहर के नजदीक जोगी का तालाब स्थित सरकारी स्कूल में बुधवार को जन्माष्टमी उत्सव मनाने के दौरान लोहे का पोल पिलर सहित गिरने से दो छात्राओं की मौत हो गई। हादसे में घायल तीन छात्राओं को नजदीकी गीतांजली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा उदयपुर के गिर्वा पंचायत समिति क्षेत्र के जोगी का तालाब स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ है। स्कूल में बुधवार सुबह जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा था। इसके लिए स्कूल के पोर्च में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए थे। लगभग…

Read More

मठ-मंदिरों में कब मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव? आज या कल…

जन्माष्टमी बुधवार व गुरुवार को मनाई जाएगी। गृहस्थ छह व वैष्णव संप्रदाय के लोग सात सितंबर को भगवान का जन्मोत्सव मनाएंगे। ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद की कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र की मध्यरात्रि में हुआ था।इस बार अष्टमी तिथि छह सितंबर की शाम 7.58 बजे लगकर सात सितंबर की शाम 7.52 बजे तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र छह सितंबर को दोपहर 2.39 बजे लगकर सात सितंबर की दोपहर 3.07 बजे तक रहेगा। अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र होने के कारण छह…

Read More

किसानों पर शर्मनाक बयान देकर घिरे कर्नाटक के मंत्री, मुआवजे के लिए खुदकुशी कर रहे अन्नदाता’

देश में किसानों की खुदकुशी एक गंभीर समस्या है। हमारे देश में कई अन्नदाता कर्ज की बोझ से संघर्ष करते-करते अपनी जिंदगी को समाप्त कर लेते हैं। किसानों को उम्मीद होती है कि सरकार उनकी मदद करेगी, लेकिन कभी-कभी नेता कितने असंवेदनशील होते हैं, उसकी एक बानगी हमारे सामने है। कर्नाटक सरकार में गन्ना विकास मंत्री शिवानंद पाटिल (Karnataka Agricultural Marketing Minister Shivananada Patil) ने मंगलवार को एक ऐसा बयान दिया है, जिससे बवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि जब से कर्नाटक सरकार ने मृतक किसानों के परिवार…

Read More

पुतिन और जिनपिंग के जी 20 में शामिल न होने पर विदेश मंत्री ने दिया बड़ा बयान

भारत जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए तैयार है। कुछ ही दिनों में दुनियाभर के प्रमुख राजनेता दिल्ली आने वाले हैं। हालांकि, इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हिस्सा नहीं लेने वाले हैं। वहीं, गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत आने वाले हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “मुझे लगता है इतिहास में झांके तो जी20 सम्मेलन में अलग-अलग…

Read More

किम जोंग उन से मिलेंगे पुतिन; हथियार समझौते पर लगेगी मुहर, यूक्रेन युद्ध के लिए उत्तर कोरिया की मदद लेगा रूस

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन इस महीने रूस की यात्रा कर सकते हैं। इस बात की जानकारी सीएनएन ने अमेरिकी सरकार का हवाला देते हुए बताया है। जानकारी के मुताबिक, हथियारों की बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए किम जोंग, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ‘नेता-स्तरीय राजनयिक बातचीत’ करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने दावा किया है कि अमेरिका के पास जानकारी है कि उत्तर कोरियाई नेता हथियार समझौता वार्ता पर बात को आगे बढ़ाएंगे। वॉटसन ने कहा, “हमारे पास जानकारी है कि किम जोंग-उन…

Read More

उपचुनाव करेगा विपक्षी गठबंधन का फैसला; समझें सात विधानसभा सीटों का समीकरण

आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार को टक्कर देने के लिए विपक्षी गुटों ने एक साथ होकर आई.एन.डी.आई.ए. का गठन किया है। इस विपक्षी गुट में लगभग 28 घटक दल शामिल हैं।कुछ दिनों पहले मुंबई में आई.एन.डी.आई.ए. की बैठक हुई थी, जिसमें तकरीबन 63 नेताओं ने हिस्सा लिया था। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 का रोडमैप तैयार किया गया। वहीं, मंगलवार को आई.एन.डी.आई.ए. का लिटमस टेस्ट होने जा रहा है। मंगलवार को देश के सात विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। घोसी (उत्तर प्रदेश), डुमरी (झारखंड), धानपुर, बॉक्सानगर…

Read More